logo

गर्मी की एंट्री: अगले हफ्ते 40 डिग्री पहुंच जायेगा राज्य का पारा, झुलसाएगी गर्मी

6009news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
इस साल गर्मी कुछ महीने पहले ही दस्तक दे चुकी है।  गर्मी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक रांची वासियों को इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी झुलसाएगी। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 12 से 18 मार्च के बीच रांची का उच्चतम तापमान 36-40 डिग्री के बीच रहने के आशंका हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 

34 डिग्री सेल्सियस तक रहा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 8 मार्च तक रांची का उच्चतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुक्रवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

पूरे झारखंड में गर्मी ने मारी है एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। बता दें कि अधिकतम तापमान जमशेदपुर सिटी का रहा जहां इसे  36.3 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री मेदिनीनगर का दर्ज किया गया।