द फॉलोअप टीम, डेस्कः
क्रिकेट मैदान के बाद अब वनप्लस नॉर्ड 2 5G स्मार्टफोन ने फटने का हैट्रिक बना दिया है। मतलब OnePlus Nord 2 एक बार फिर ब्लास्ट हुआ है। मोबाईल फटने के वजह से ये स्मार्टफोन सुर्खियों में आ गया है। इस बार सोशल मीडिया यूजर सुचित शर्मा ने मोबाईल फटने की खबर और कुछ फोटो शेयर किए हैं। फोटोज में डैमेज फोन के साथ पैर का भी फोटो है।
सुचित ने बताया कि ब्लास्ट के बाद स्मार्टफोन यूजर का पैर काफी डैमेज हो गया। बता दें कि पिछले 3 महीने के दौरान इस मॉडल के फटने का ये तीसरा मामला है।
सोशल मीडिया पर कंपनी को जमकर कोसा
सुचित ने सोशल मीडिया पर 4 फोटो शेयर किए। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वनप्लस आपसे यह उम्मीद नहीं थी। देखिए आपके प्रोडक्ट ने क्या किया है। कृपया परिणाम के लिए तैयार रहें। लोगों की जिंदगी से खेलना बंद करो। आपकी वजह से यह लड़का पीड़ित है... जल्द से जल्द संपर्क करें।' फोटो को देखकर आपने यह तो अनुमान लगा होगा कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा। इसमें यूजर की जांघ बुरी तरह झुलस गई।

वनप्लस, मामले की जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद वनप्लस ने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम यूजर तक पहुंच गई है। हमने इसकी जांच करने के लिए डीटेल्स कलेक्ट करने की प्रोसेस शुरू कर दी है। ऐसी घटना दौबारा ना होगा।
पहले भी दो बार फट चुका वनप्लस नॉर्ड 2
पहली घटना 1 अगस्त 2021 को हुआ था। सोशल मीडिया यूजर अंकुर शर्मा ने बताया था कि उनकी पत्नी का सिर्फ 5 दिन पुराना वनप्लस नॉर्ड 2 उस समय फट गया जब वो साइकिलिंग कर रही थीं। दूसरी घटना 8 सितंबर, 2021 को दिल्ली में हुआ। दिल्ली के एडवोकेट गौरव गुलाटी ने स्मार्टफोन फटने की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए।