logo

उपचुनाव में जीते दोनों विधायक पहुंचे विधानसभा, अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

2385news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
झारखंड विधानसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन की जीत हुई है। दोनों विधायक आज बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंचे। दोनों विधायकों को विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्र के दौरान दोनों विधायक बेहद उत्साहित दिख रहे थे। 

जीत से उत्साहित दिखे दोनों विधायक
झारखंड विधानसभा के 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को जीत हासिल हुई है। दोनों ही नवनिर्वाचित विधायक जीत हासिल करने के बाद बुधवार को विधानसभा पहुंचे। बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह और दुमका से जेएमएम के बसंत सोरेन जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। दोनों ही विधायक जीत से काफी उत्साहित हैं।

उपचुनाव में महागठबंधन की हुई है जीत 
झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर महागठबंधन की जीत हुई है। दुमका विधानसभा से बसंत सोरेन ने जीत हासिल की है, जबकि बेरमो विधानसभा सीट से कुमार जयमंगल ने जीत हासिल की है। दोनों ने ही अपनी राजनीतिक जीवन की नई शुरुआत की है। दोनों ही नवनिर्वाचित विधायक बसंत सोरेन और कुमार जयमंगल को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र महतो ने विधायक पद के लिए शपथ दिलाई।