logo

India Corona Update: महज 16 फीसदी नागरिकों को लगी है वैक्सीन की दोनों डोज, महामारी से कैसे जीतेंगे! 

India Corona Update: महज 16 फीसदी नागरिकों को लगी है वैक्सीन की दोनों डोज, महामारी से कैसे जीतेंगे! 

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत में कोरोना महामारी औऱ संक्रमण के मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। बीते 24 घंटे में देश में 47 हजार 92 नए कोरोना मरीज मिले वहीं 509 मरीजों ने जान गंवा दी। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना महामारी की ताजा स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिय है। राजेश भूषण ने बताया कि तकरीबन 42 जिलों में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमने उन जिलों की पहचान की है जहां मामले ज्यादा हैं। 

42 जिलों में दैनिक मरीज 100 से कम
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि जून 2021 में देश भर के 279 जिले वैसे थे जहां रोजाना 100 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त 2021 तक 279 में से 44 जिलों में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में भारी कमी आई है। राजेश भूषण ने बताया कि कोरोना केस में लगातार आती कमी राहत की बात है लेकिन लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करन होगा। मास्क लगाना, हाथ धुलना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

केरल में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि केरल देश का एकमात्र वैसा राज्य है जहां 1 लाख से ज्यादा एक्टिव कोरोना मरीज हैं। उन्होंने कहा कि 4 राज्य वैसे हैं जहां एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से 1 लाख के बीच है। राजेश भूषण ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले ज्यादा हैं। राजेश भूषण ने बताया कि इन राज्यों के अलावा बाकी के प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 10 हजार से कम हैं। 

टीकाकरण पर राजेश भूषण का बड़ा बयान
टीकाकरण को लेकर भी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बड़ा बयान दिया है। राजेश भूषण ने बताया कि देश की कुल आबादी के 16 फीसदी नागरिकों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। इसका आशय ये है कि 16 फीसदी नागरिकों को ही कोविड टीके का दोनों डोज लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुल आबादी के 54 फीसदी को कम से कम एक शॉट लगाया गया है। राजेश भूषणने कहा कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। दिसंबर तक लक्ष्य पूरा किया जायेगा।