logo

इससे पहले कि थम जाती युवती की सांस, लड़के ने मांग में भरे सिंदूर

9571news.jpg
द फॉलोअप टीम, हैदराबाद :
एक लड़की जिसने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के कई सपने देखे थे। जिसने रात दिन खुद उसके दुल्हन के रूप में  देखा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उस लड़की की किस्मत ने भी अजीब खेल खेला। लड़की दुल्हन बनी भी तब, जब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। दरअसल संगारेड्डी जिले के उपनगरीय इलाके की एक 27 वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित हो गयी थी। इलाज के लिए लड़की को हैदराबाद ले जाया गया। 

इस साल ही होती शादी 
लड़की ने अपने जीवन को लेकर कई सपने देखे थे।  इसी साल वह  उच्च शिक्षा और नौकरी वाले युवक से शादी करने वाली थी। वह इस रिश्ते में तीन साल से लड़की से  थी। युवक ने भी उस लड़की को बहादुर बताकर कोरोना से लड़ने का ढांढस बंधाया।  डॉक्टरों ने ने लड़की को वेंटिलेटर पर रखा। डॉक्टर की इजाजत लेकर युवक ने वेंटिलेटर पर इलाज करा रही युवती से बात की और कहा कि वह सुरक्षित घर लौटेगी। 

इलाजरत बेड पर हुई शादी 
लड़के ने लड़की को आश्वासन दिया कि हम सभी की खुशी ख़ुशी अच्छे जोड़े के रूप में रहेंगे। लेकिन यहाँ हुआ कुछ और ही। लड़की की हालत दिन प्रतिदिन ख़राब होने लगी। इसे देखते हुए उसने उस समय लड़की से शादी कर ली जो लगभग मृत्यु शय्या पर थी।  उसे आश्वासन दिया कि वह उसकी रक्षा करेगा।  कई दिनों से जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते आखिरकार युवती ने दम तोड़ दिया।  उसके पति और भाई ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया।