logo

जम्मू-कश्मीर: सीजफायर उल्लंघन की घटना में वृद्धि नहीं, घुसपैठ की कोशिशों में भी आई कमी

जम्मू-कश्मीर: सीजफायर उल्लंघन की घटना में वृद्धि नहीं, घुसपैठ की कोशिशों में भी आई कमी

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर आतंक और हिंसा के लिहाज से हमेशा संवेदनशील रहा है। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर घाटी में एक बड़ी सुरक्षा चुनौती है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना के कई जांबाजों की सीजफायर की घटना में जान गंवानी पड़ी है, पर इस साल एक अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में संघर्ष विराम उल्लंघन यानी सीजफायर की घटना में कोई वृद्धि नहीं हुई है। श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बताया। 

सीजफायर उल्लंघन की घटना में वृद्धि नहीं
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने कहा कि इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कम से कम घाटी में संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घाटी में सीमापार से घुसपैठ के कुछ प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 मामलों में आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब रहे। इसमें से एक को निष्प्रभावी कर दिया गया है वहीं दूसरे मामले में ऑपरेशन जारी है। उरी में भी एक ऑपरेशन की जानकारी डीपी पांडेय ने दी। 

घाटी में कम से कम 70 आतंकी सक्रिय हैं! 
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पाडेय ने बताया कि घाटी में मौजूदा हालात में कम से कम 70 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश जारी है। आतंकी ब़ड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने को पूरी तरह तैयार है।