logo

Jharkhand Weather Report: झारखंड में इस दिन से मिलेगी बारिश से राहत, जानिए! कैसा रहेगा मौसम

10007news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य के कई जिलों में सुबह से ही मौसम साफ़ है। बात अगर राजधानी की करें तो यहां आसमान साफ़ है और धूप खिली हुई है। दिन में बादल छाए रहेंगे और एक दो बार हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र का असर कम हो रहा है। अब बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के उत्तरी हिस्सों के कई जिलों में  भारी बारिश की संभावना है। गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, बोकारो, गुमला जिले शामिल है। इन जिलों में वज्रपात की भी आशंका है। वहीं कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 

कोडरमा में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा के सतगांव में 86 मिमी रिकार्ड की गयी। सबसे अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 29.7 डिग्री सेल्सियल और न्यूनतम तापमान रांची में 22.7 डिग्री सेल्सियस रांची की थी। आज शहर में आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत  रह सकती है। तापमान सामान्य रहने की संभावना है।  रांची में पिछले 24 घटनतो में 24 मिमी के आसपास बारिश हुई । 

उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा था वो अब चक्रवातीय क्षेत्र में बदल गया है। इसका एक टर्फ लाइन पश्चिमी राजस्थान से हरियाणा होते हुए झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।