logo

27 नंवबर से मौसम में हो सकता है बड़ा बदलाव, 3 दिनों तक हो सकती है बारिश

15270news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया था, लेकिन अब धूप खिल चुकी है। हल्की हवा चल रही है इसलिए वातावरण में कनकनी का एहसास हो रहा है। आज दोपहर का मौसम शुष्क रहेगा। शाम में कनकनी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अऩुसार शनिवार 27 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।  शनिवार के बाद दो से तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की भी संभावना है। 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र 
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो 48 घंटों में चक्रवात का रूप ले सकती है। इससे बंगाल और उड़ीसा के तटीय क्षेत्र के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी जिले सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में इसके कारण तेज बारिश हो सकती है।

तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा 
मौसम विभाग ने हालांकि अगले पांच दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी गयी है कि वो इन चार दिनों के दौरान अपने खेत में पड़े अपने धान की फसल को काटकर सूखे स्थान पर रख लें। इसके साथ ही सब्जियों की हल्की सिंचाई करते रहें।