logo

लिंग बदलवाकर महिला से पुरुष बनेगी महिला कांस्टेबल, पहली दफा सरकारी कर्मी को मिली मंजूरी

लिंग बदलवाकर महिला से पुरुष बनेगी महिला कांस्टेबल, पहली दफा सरकारी कर्मी को मिली मंजूरी

द फॉलोअप टीम, भोपालः 

मध्य प्रदेश में पहली बार किसी सरकारी कर्मचारी को अपना जेंडर बदलने की अनुमति मिली है। एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को सरकार ने जेंडर चेंज कराने की इजाजत दी है। राज्य के होम डिपार्टमेंट से आज ही इसके लिए परमिशन लेटर जारी किया गया। जेंडर चेंज होने के बाद महिला की पहचान पुरुष कॉन्स्टेबल के रूप में होगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि मध्यप्रदेश का यह पहला मामला है, जब सरकार ने किसी कर्मचारी को जेंडर बदलने की अनुमति दी है। 

जेंडर आइडेंटिटी डिसआर्डर था 
डॉ. राजौरा ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल को बचपन से ही ‘जेंडर आइडेंटिटी डिसआर्डर’ था। इस कारण उसे शरीर और लैंगिंक स्वभाव अलग अलग था। कॉन्स्टेबल ने जेंडर बदलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय को आवेदन दिया था। आखिरकार 1 दिसंबर को अनुमति मिल गई। दरअसल आइडेंटिटी डिसऑर्डर होने पर एक लड़का, लड़की की तरह और एक लड़की, लड़के की तरह व्यवहार करती है। जैसे कोई पुरुष है तो वह महिलाओं की तरह कपड़े पहनना, मेकअप करना और इशारे करता है। 

महिला कॉन्स्टेबल भी पुरुषों की तरह ही ड्यूटी करती है। वैसे तो यह लक्षण बचपन से ही दिखना शुरू हो जाते हैं, लेकिन 10-12 साल के बच्चों में यह पूरी तरह से दिखना शुरू हो जाता है। जेंडर चेंज करने के इस ऑपरेशन में लगभग 5-6 घंटे का समय लगता है। इस दौरान ब्रेस्ट, जननांग और चेहरे की सर्जरी की जाती है।

ऑपरेशन के बाद क्या बदलाव आते हैं? 
ऑपरेशन के बाद लोगों की सेक्स लाइफ  भी पहले की तरह सामान्य होती है। पुरुष से महिला बनने वाले मां तो नहीं बन सकते, लेकिन सरोगेसी से बच्चा गोद ले सकते हैं। ऑपरेशन के बाद एक साल तक हार्मोनल थेरेपी लेनी पड़ती है। कई बार पूरी जिंदगी भी हॉर्मोनल थेरेपी लेनी पड़ती है। महिला से पुरुष बने लोगों को जीवनभर हॉर्मोनल थैरेपी लेनी पड़ती है।