logo

आज भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, राजधानी में छाए रहेंगे बादल 

13007news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

इन दिनों मौसम कभी भी बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी रहती है तो कभी झमाझम बारिश। बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवातीय तूफान के सक्रिय होने के कारण झारखंड में बारिश हो रही है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्‍सों में जमकर बारिश हुई।

 

बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
चक्रवात के कारण रांची, सिमडेगा, रामगढ़, दुमका, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में बारिश हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुसार, राज्य के हर जिले  में मंगलवार तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। 

400 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
सिमडेगा के कुरदेज और जमशेदपुर में तकरीबन 400 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। कुछ दिनों पहले भी  झारखंड में तीन-चार दिनों तक जमकर बारिश हुई थी। उस वक़्त भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान उठा था। उस बारिश से नदी तालाब उफान पर थे। कई बड़े डैम में भी पानी का स्‍तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था।  अब फिर से झारखंड में चक्रवात का असर देखा जा रहा है। 

रांची में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश राजधानी रांची में 34.6 मिमी रिकार्ड की गई है। जबकि, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।