logo

रात होते ही चीखने लगने हैं भूत प्रेत, जानिए! भारत के इन 10 हॉन्टेड रेलवे स्टेशन की खौफनाक कहानी

रात होते ही चीखने लगने हैं भूत प्रेत, जानिए! भारत के इन 10 हॉन्टेड रेलवे स्टेशन की खौफनाक कहानी

द फॉलोअप टीम, रांची :

वैसे तो पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी ने खूब तरक्की कर ली है। देश दुनिया में विज्ञान काफी आगे बढ़ गया है। लेकिन आज भी जब भूत प्रेत की बात होती है तो लोगों के मन में कहीं ना कहीं आज भी इसका अंधविश्वास बना हुआ है कि भूत प्रेत वाकई होते हैं। लोगों के मन में पुराने किलों और इमारतों के बारे में ख्याल आते ही लगता है कि वहां भूतों का बसेरा होगा। आज हम यहां आपको भारत के कुछ रेलवे और मेट्रो स्टेशनों के बारे में बतायेंगे जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां भूतिया चीजे महसूस की जाती है। हालांकि विज्ञान इन बातों को नहीं मानता। पर क्या है मेट्रो स्टेशन की कहानी। 

बड़ोग स्टेशन, हिमाचल प्रदेश
बड़ोग स्टेशन की कहानी काफी डरावनी है। चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ बड़ोग हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में है। इस स्टेशन की खूबसूरती किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। यहां सुरंग की कहानी बेहद डरावनी है। कहा जाता है कि बड़ोग स्‍टेशन के बगल में स्थित टनल नंबर 33 के पास अक्‍सर ही भूतिया एक्टिविटीज देखने को मिलते हैं। 

बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल
पुरुलिया जिले के बेगुनकोडोर रेलवे रेलवे स्टेशन भूतिया कहानियों के कारण 42 सालों से बंद था। शाम ढ़लने के बाद लोग आज भी यहां जाने से डरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के स्टेशन मास्टर ने एक रात पटरियों के बीच एक लड़की के साये को देखा था। इसके कुछ दिनों के बाद स्टेशन मास्टर और उसके परिवार की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से यह स्टेशन बंद था और फिर साल 2009 में यह खुला।

लुधियाना स्टेशन, पंजाब
लुधियाना स्टेशन के एक काउंटर के बारे में लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां भूतिया ऐक्टिविटीज महसूस किया गया है। बताया जाता है कि रिजर्वेशन काउंटर पर एक सुभाष नाम का व्‍यक्ति बैठता था। वह काम से बेइंतहा प्‍यार करता था। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उस कमरे में जो भी काम करने के गया उसके साथ कुछ ना कुछ परेशानी होती रही। 


मुलुंड रेलवे स्टेशन, मुंबई
मुलुंड स्टेशन के बारे में लोगों का दावा है कि यहां रात में चीखने, चिल्लाने और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि ये यहां उन लोगों की आत्माएं हैं, जो रेलवे ट्रैक को पार करते समय किसी हादसे का शिकार हो गए थे।

नैनी रेलने स्टेशन, ​उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में स्थित नैनी रेलवे स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि यहां कुछ अजीब सी चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसी कहानी है कि स्टेशन के पास स्थित नैनी जेल में बहुत सारे फ्रीडम फाइटर्स बंद थे, जिन्‍हें खूब टॉर्चर किया जाता था और बाद में उनकी मृत्‍यु हो गई थी। तब से यहां भूतिया चीजे होती महसूस की गयी हैं। 

पातालपानी , मध्य प्रदेश
इस रेलवे स्टेशन को भी हॉन्टेड माना जाता है। कहा जाता है कि अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सेनानी टंट्या मामा भील को मारकर फेंक दिया था। आज भी कोई ट्रेन यहां से गुजरती है तोउनकी समाधि के पास रोककर उन्हें सलामी दी जाती है। अगर ट्रेन रुककर सलामी नहीं दी जाती है तो वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है।

रविंद्र सरोवर मेट्रो स्‍टेशन, पश्चिम बंगाल
इस मेट्रो स्टेशन को लेकर भूतिया कहानियां फेमस हैं। यहां रात साढ़े 10 बजे अंतिम मेट्रो चलती है उसके बाद स्टेशन वीरान हो जाता है। लोगों ने महसूस किया है कि यहां अचानक ही कोई साया ट्रैक के बीच प्रकट होता है और पलक झपकते गायब हो जाता है। इस मेट्रो स्टेशन पर कई लोग आत्महत्या चुके हैं।

सोहागपुर रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश
सोहागपुर रेलवे स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि यहां एक महिला के चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं इसलिए रात में स्टेशन वीरान हो जाता है और सिर्फ दो चार लोग ही दिखाई देते हैं। 

चित्तूर रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश
यहां के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर आरपीएफ और टीटीई ने मिलकर सीआरपीएफ के एक जवान को खूब मारा था जिससे उसकी मौत हो गई। तब से सीआरपीएफ जवान की आत्मा न्याय के लिए स्टेशन में भटक रही है। 

द्वारका सेक्‍टर 9 मेट्रो स्टेशन, दिल्ली
द्वारका सेक्‍टर 9 मेट्रो स्‍टेशन के बारे में कहा जाता  है कि यहां रात को गाड़ियों के पीछे एक महिला का साया दिखाई देता है। लोग देर रात इस मेट्रो स्टेशन पर नहीं जाना चाहते हैं।