logo

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत लेकिन जानलेवा आइलैंड 

11909news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

हम में अधिकतर लोग बस स्क्रीन पर ही आइलैंड की तस्वीर देख पाते हैं। अगर कभी आपको आइलैंड घूमने का मौका मिलता है तो आप वाकई लकी हैं। प्रकृति के अद्भुत नजारे को अगर काफी करीब से देखना चाहते हैं तो आइलैंड से खूबसूरत और कुछ नहीं हो सकती है। आइलैंड इतनी होती है कि किसी को भी बरबस ही अपने ओर खींच लेती है। आज हम यहां कुछ खतरनाक आयलैंड की बात करेंगे, जहां न जाएं तो ही बेहतर है क्योंकि ये द्वीप हैं तो बेहद ही खूबसूरत, लेकिन खतरनाक भी हैं।

म्यांमार का राम्री द्वीप
इस आयलैंड को 'मगरमच्छों का आइलैंड' भी कहते हैं। यहां लगभग झील खारे पानी का हैं, सभी झीलें खतरनाक मगरमच्छों से भरी हैं।  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इस आइलैंड का नाम दर्ज है।  यहां के मगरमच्छों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1000 के करीब जापानी सैनिक यहां से गुजर रहे थे, तभी मगरमच्छों ने उन्हें अपना निवाला बना लिया और उनको जिंदा ही चबा गए। सिर्फ 20 सैनिक ही जिंदा वापस जा पाए थे, बाकी के 980 सैनिकों को मगरमच्छों ने खा लिया था। हालांकि कुछ वैज्ञानिक इस घटना को सच नहीं मानते हैं।

आईसोल ला गैओला
इटली का 'आईसोल ला गैओला' द्वीप को शापित माना जाता है। इस  द्वीप की कहानी बेहद ही भयानक है। कहते हैं कि इसे खरीदने वाले की या तो मौत हो जाती है या फिर उनके साथ अनहोनी हो जाती है। इस द्वीप को खरीदने वाले कई मालिकों की मौत हो चुकी है। अब यह द्वीप सरकार के अधीन है और कई सालों से वीरान है। लोग घूमने के लिए आते यहां हैं, लेकिन वो भी रात होने से पहले ही यहां से निकल जाते हैं।

सबा आइलैंड
सबा आइलैंड13 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह जितना सुंदर है, उतना ही ये खतरनाक भी है। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा समुद्री तूफान आता है। इस तूफान की वजह से आइलैंड के आसपास कई जहाज टूट कर डूब गए हैं। फिलहाल इस आइलैंड पर 2000 के करीब लोग रहते हैं। यह द्वीप नीदरलैंड में स्थित है। 

सेबल आइलैंड
42 किलोमीटर लंबे और 1.5 किलोमीटर चौड़े इस आइलैंड को 'रेत का आइलैंड' और 'दरिया का कब्रिस्तान' भी कहा जाता है। यहां 300 से भी ज्यादा जहाज डूब चुके हैं। दरअसल दूर से यह आइलैंड समुद्र के पानी की तरह ही दिखता है, इससे अधिकतर जहाज धोखा खा जाते हैं और रफ्तार अधिक होने के कारण यहां आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। यह द्वीप अटलांटिक महासागर में स्थित है। 


लुजोन द्वीप
इस द्वीप को 'वॉल्कैनो आइलैंड' भी कहते हैं। यहां 'ताल वॉल्कैनो' नाम का एक खतरनाक और सक्रिय ज्वालामुखी है। यहां एक ज्वालामुखीय झील है जिसे ताल झील कहते है। दुनियाभर से लोग यहां आते हैं। यह खतरे से भरा हुआ है, क्योंकि कब ज्वालामुखी विस्फोट हो जाए, कोई नहीं जानता। हाल ही में ऐसा हुआ भी था, जिसके बाद आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया था।