द फॉलोअप टीम, डेस्कः
सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक बेहद ही अहम हिस्सा बन गया है। कुछ लोग तो इसके इतने आदी हो गये है कि वह जब भी अपना फोन खोले तो सबसे पहले उनका अंगूठा फेसबुक पर जाता है। उनमें से एक का नाम है मनीष सेठी। फेसबुक से अपनी लत को छुड़ाने के लिए मनीष सेठी ने एक महीला को नौकरी पर रखा है। महिला का नाम कारा है। मनीष एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी हैं।

फेसबुक खोलते ही थप्पड़ चिपका देती है
मनीष जब भी फेसबुक को खोलने वाले होते हैं वह महिला उन्हें जोरदार थप्पड़ चिपका देती है। इस काम के लिए कारा को करीब 600 रुपए प्रति घंटे मिलते हैं। इस अजीबोगरीब नौकरी पर एलन मस्क ने रिएक्शन दिया है। जब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इसपर रिएक्शन दिया, तो यह खबर सबके सामने आ गई। मस्क ने फायर की इमोजी बनाई। मस्क ने इसे शेयर किया तो मनीष सेठी इस पर रिप्लाई भी किया। उन्होंने लिखा कि इस तस्वीर में लड़का मैं ही हूं।
9 साल से महिला को रखा है
मनीष ने कारा को 2012 से नौकरी पर रखा है। मनिष ने 2012 के विज्ञापन में लिखा था, "जब मैं समय बर्बाद कर रहा हूं, तो आपको मुझ पर चिल्लाना होगा या जरूरत पड़ने पर मुझे थप्पड़ मारना होगा।" मनीष ने ये भी बताया कि कारा के थप्पड़ मारने से उनके काम करने की क्षमता भी बढ़ी है।