द फॉलोअप टीम, श्रीनगर:
SBI अपने ग्राहकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए काम करती रहता है। जम्मू कश्मीर की डल झील में हर साल कई पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। एसबीआई की तरफ से एक अनोखा प्रयास किया गया है। झील में तैरता हुआ एटीएम लगा दिया गया है। ये एटीएम एक हाउसबोट पर लगाया गया है। SBI के पास सबसे ज्यादा 22,224 बैंक शाखाएं हैं, 3,906 ATM हैं। इसके पहले SBI ने साल 2004 में केरल में भी फ्लोटिंग ATM की शुरुआत की थी।

सैलानियों की परेशानी हुई दूर
फ्लोटिंग ATM अब सैलानियों की कैश की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ आकर्षण का केंद्र भी है। जब एसबीआई ने ट्वीट किया था कि , 'एसबीआई ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए श्रीनगर के डललेक में एक हाउसबोट पर एक एटीएम खोला। लोकप्रिय डल झील में फ्लोटिंग एटीएम लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करता है और श्रीनगर के आकर्षण के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा।'

लोगों को हुई है राहत
इस प्रयास से हाउसबोट पर रहने वाले लोगों को राहत मिली क्योंकि उन्हें पैसे निकालने के लिए मुख्य शहर आना पड़ता था। उनका यह भी कहना है कि इससे उन्हें फायदा हुआ है क्योंकि पर्यटक एटीएम के पास हाउसबोट में रहना चाहते हैं।