logo

नवंबर 2021 तक जमशेदपुर में 243 लोगों ने किया सु'साइ'ड, जीवन संस्था कर रही रोकथाम का प्रयास

16366news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः

हाल के दिनों में राज्य में सुसाइड के मामले बढ़े हैं। इस वर्ष केवल जमशेदपुर में जनवरी से लेकर नवबंर तक  243 लोगों ने सुसाइड किया है। आत्महत्या करने वालों में ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन में तनाव के चपेट में आ गये थे। आत्महत्या की घटनाओं को कम करने के लिए एक संस्था है जो दिन रात इस पर काम कर रही है। संस्था का नाम है “जीवन”। जीवन के संस्थापक डायरेक्टर महावीर राम ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान 2020 में 258 लोगों ने आत्महत्या की। नवम्बर 2021 तक यह संख्या 243 लोगों ने आत्महत्या की है। 

संस्था ने 84 लोगों को बचाया
जीवन संस्था ने अपने प्रयास से वर्ष 2019 तक मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार नहीं जाने दिया। 2019 में आंकड़ा 170 तक था। जैसे ही कोरोना संक्रमण आया यह आंकड़ा 243 हो गया। डॉ. महावीर राम ने बताया कि जनसंख्या के अनुपात या अनुरूप 2019 में आत्म-हत्याओं की संख्या 254 हो जाती, लेकिन काल्पनिक रूप से 84 आत्महत्याओं को बचा लिया गया। आम नागरिक के ज्ञानवर्धन व उनकी सहायता के लिए संस्था की ओर से जन जागरूकता के साथ-साथ लोगों के ज्ञानवर्धन की कई पत्रिकाएं प्रकाशित की है। 

आत्महत्या रोकने को निशुल्क पत्रकारिता
जीवन संस्था के ऑफिस से यह पत्रिका निःशुल्क प्राप्त कर अपने प्रिय व्यक्ति की सहायता कर उन्हें आत्महत्या के प्रयत्न से बचाने का प्रयास कर सकते हैं। संस्था ने लोगों के स्ट्रेस और डिप्रेशन का ऑडिट करवाने का भी प्रबंध किया है।  इसके लिए इच्छुक लोग कार्यालय से निःशुल्क फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 

हर किसी का सहयोग जरूरी
जीवन संस्था की दुर्गा राव ने कहा कि आत्महत्या रोकना समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जीवन संस्था हर नागरिक से सहयोग की अपेक्षा रखती है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके। उन्होने बताया कि किसी भी तरह के मानसिक विकारों से जूझ रहे हों तो निःशुल्क सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जीवन संस्था, 25, क्यू रोड, बिष्टुपुर या फिर हेल्पलाइन नंबर 9297777499 एवं 9297777500 पर संपर्क कर सकते हैं।