logo

मौलाना अर्शद मदनी ने क्यों कहा- किसानों के बारे में सोचा, मुसलमानों के बारे में भी प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए

मौलाना अर्शद मदनी ने क्यों कहा- किसानों के बारे में सोचा, मुसलमानों के बारे में भी प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

आजादी के आंदोलन में जमीयत उल्मा हिंद और देवबंद मदरसा की बड़ी भूमिका रही है। दोनों की मुस्लिम समाज पर भी पकड़ मजबूत है। जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अर्शद मदनी ने कहा कि मुसलमान भी भारत के नागरिक हैं। केंद्र सरकार ने जिस तरह किसानों के बारे में सोचा है। प्रधानमंत्री को मुसलमानाें के बारे में भी सोचना चाहिए। वो तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा की खबर पर मीडिया से बोल रहे थे।

 

दारुल उलूम देवबंद और उससे जुड़े कुछ अलग किस्से जो नहीं बताए जाते

मौलाना मदनी ने किसानों के संघर्ष की प्रशंसा की है। कहा कि किसानों के अनवरत आंदोलन का नतीजा है कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। मौलाना मदनी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने बहादुरी के साथ तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। सरकार को कानून को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।  किसानों के लिए तीन कृषि कानून घातक थे। कृषि कानूनों को वापस लेने की वजह चुनाव भी है। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है।

 

मौलाना मदनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) कानून मुसलमानों के हित के खिलाफ हैं। इन दोनों कानूनों के दुष्परिणाम मुस्लिम समाज को भुगतना होगा। किसानों की तरह ही इन दोनों कानूनों के खिलाफ आंदोलन करना होगा। इसलिए वह मांग करते हैं कि सीएए कानून को भी वापस लिया जाए।