logo

प्रकृति पर्व छठ पर्यावरण के संरक्षण का देता है संदेश: अरविंद गुप्ता

14879news.jpg

द फॉलोअप टीम, छतरपुर (पलामू ):

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रकृति पर्व छठ पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। वह फ्रेंड्स क्लब के भक्ति जागरण औऱ गंगा आरती कार्यक्रम के उद्धघाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  गन्दगी से बजबजाती नदी को हर साल सुंदर स्वच्छ बनाने का जज़्बा हर साल स्टार क्लब के स्टार युवा दिखाते हैं। इस बार भी छठ घाट स्वच्छता से चमचमाते रहे तो इसके पीछे युवाओं के समर्पण और ज़ज्बे की सबसे बड़ी भूमिका रही है।वहीं फ्रेंड्स क्लब ने भव्य गंगा आरती और जागरण का आयोजन कर इतिहास रचा है। उनके अलावा बतौर अतिथि अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन और विजय तारा पम्प के संचालक युवा समाजसेवी रजत सिंह ने मौजूद थे।

वाराणसी से आये पुरोहितों ने किया मंत्रोच्चार

लोक आस्था का पर्व को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र स्थिति सूर्य मंदिर मंदया नदी छठ घाट पर वाराणसी से आये पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा आरती की। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और लोग झूमते नज़र आये। मंदेया नदी में गंगा आरती का आनंद लेने वाले हर शख्स ने एक ही बात कही कि यह नजारा अद्भुत था नदी के बीचों - बीच भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित किया गया था एव नदी के बीचों- बीच गंगा आरती किया जा रहा था घाट पर अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी थी। बता दें कि बुधवार को  शाम को अस्ताचलगामी और वृहस्पतिवार सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया लोक आस्था का यह पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

 

20 हज़ार  लोगो ने गंगा आरती में लिया भाग 

पारण की सुबह स्टार क्लब के तमाम सदस्यों को अंगवस्त्र देकर अरविंद गुप्ता, फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष सोनू गुप्ता और अरुण आवासीय विद्यालय के संचालक सुनील कुमार ने सम्मानित किया। सबने उनके बेहतर कार्य के लिए साधुवाद भी दिया। कोरोना संक्रमण से दो साल तक पर्व त्योहारों से दूरी बनाये रखने वाले लोग इस बार त्योहार के मौके पर विभिन्न छठ घाटों पर पर्व का लुफ्त उठाते नज़र आये। पहली बार मंदेया छठ नदी घाट पर लगभग 20 हज़ार  लोगो ने गंगा आरती में भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

फ्रेंड्स कल्ब के अभिषेक गुप्ता, गुंजन जायसवाल, टोन, सोनू सिंह, राहुल पांडेय, प्रवीण गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, राजेश उर्फ टोन, हिमांशु गुप्ता, हीरा गुप्ता, बीरेंद्र प्रजापति, प्रीतम, अंकुर, अभिमन्यु, राहुल, मंटू, अभिषेक, सुनील एवं स्टार क्लब के क्रांति मेहता, पवन गुप्ता, आलोक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अजित गुप्ता, राजू गुप्ता, कौशल कुमार, प्रिंस गोस्वामी, पवन प्रजापति,  राहुल गुप्ता, मोनू गुप्ता विवेक गुप्ता,  बिट्टू गुप्ता, पिंटू गुप्ता सहित कई सदस्यों ने इन आयोजनों के साथ-साथ सूर्य भगवान की मूर्ति स्थापना, भगवती जागरण और गंगा आरती, स्वच्छता अभियान, भव्य लाइटिंग पंडाल की व्यवस्था किया। इसके अलावा छठव्रतियों की सुविधा का भी ख्याल सबने बखूबी रखा, उनके बीच फल, दूध ,पान पत्ता ,कसैली, चाय और दातुन का भी वितरण किया।