logo

Crime : लोहरदगा में नाबा'लिग के साथ सामू'हिक दु'ष्क'र्म, तीन आरोपी गिरफ्तार..तीन की तलाश जारी

6e7e2e1c-eb69-4f15-b8f6-446e9f41dfa01.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगाः
राज्य में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है, अभी रांची के चान्हो प्रखंड का दु'ष्क'र्म मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में एक ना'बालि'ग लड़की के साथ फिर 6 युवकों ने सा'मूहि'क दुष्कर्म किया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


 

किसी तरह से निकली अपराधियों के चंगुल से 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता भंडरा से अपने गांव धनामूंजी जा रही थी। इसी दौरान बलसोता सरना टोली के पास 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया और केला के झुंड के पास ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। 


 

आज कराया जाएगा मेडिकल 
इसके बाद परिजन भंडरा थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 5/2022 धारा 376 डी ए 34 आइपीसी एवं 4/6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज बच्ची का मेडिकल जांच कराया जायेगा।