द फॉलोअप टीम, जयपुरः
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । मुख्यमंत्री ने तीनों मंत्रियो के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल अजय माकन और अशोक गहलोत की बैठक जारी है। सुत्रों के अनुसार कल शाम 4 बजे राजस्थान मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो सकता है।
आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक
मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले में गोविंद डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं। सीएम ने आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि 'एक पद एक व्यक्ति' की पार्टी परंपरा और अनुशासन का ख्याल रखते हैं हमलोगों ने इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया है।

जयपुर में नहीं हैं राज्यपाल
बताया जा रहा है कि राज्यपाल अभी जयपुर में नहीं हैं, इसलिए 21 नवंबर को अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो सकता है। इधर डोटासरा ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था कि उन्होंने नाराजगी में इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वे नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने गुटबाजी को भी खारिज कर दिया