logo

LOHARDAGA: 1 ही थाना क्षेत्र में 2 अलग-अलग सड़क हादसा, 3 लोग घायल 

13812news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:

लोहरदगा में एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे खत्रिखटंगा मोड़ के पास घटी, जिसमें 45 वर्षीय सुबोध नाथ शाहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लोहरदगा से रांची जा रहे थे। तभी खत्रिखटंगा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। 

 

दो बाइक की टक्कर 

दूसरी घटना भी  खत्रिखटंगा मोड़ के पास हुई।  यहां  दोपहर डेढ़ बजे दो बाइक की जोरदार टक्कर हुई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 28 वर्षीय अनमोल टोप्पो और 24 वर्षीय कुलदीप उरांव हैं। दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।