logo

कोडरमा स्टेशन से अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार, बिहार ले जाने की फिराक में थे

7860news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा :

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोडरमा स्टेशन पर मंगलवार को तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरपीएफ जवानोंने इनके पास से अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें बरामद की जिसमें 52 केन बियर शामिल है। बताया गया की तीनों आरोपी शराब की बोतलों को बिहार ले जाने की तैयारी में थे। जिन्हे आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। 

आरपीएफ को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के अनुसार आरपीएफ (RPF) को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के D8 कोच में बैठे कुछ लोग शराब लेकर जा रहे हैं। कोडरमा स्टेशन पर गाड़ी के रुकते ही जवानों ने संघन जांच शुरू किया। D8 से तीन लोगों सुनील कुमार, विशाल कुमार और सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

झोले और बैग में रखा था अवैध शराब
इनके पास से दो झोला और एक बैग से अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें बरामद की गई। आरोपी सुनील कुमार और विशाल कुमार पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र और सुधीर कुमार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।