logo

Jharkhand Weather Update: किस जिले में होगी मूसलाधार बारिश और कहां मिलेगी उमस से राहत, जानिए! मौसम का हाल

11310news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लगातार दो तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंडी हवा चल रही है। हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।  मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। तापमान में और कमी आएगी। 

मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरूवार से उत्तर पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इन्ही जिलों भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, और कोडरमा में भी रह रहकर भारी बारिश हो सकती है। यानी की कुछ जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में आज भरी बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  

झारखंड में पूरी तरह सक्रिय है मानसून
गुरुवार को तो सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में बादल भी छाए है। अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में मानसून के पूरी तरह  सक्रिय है। अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से रह सकता है। दक्षिण बांग्लादेश, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक चक्रवातीय क्षेत्र सक्रिय है। इसका ही असर राज्य में अगल 24 घंटों में तक देखने को मिलेगा। मानसून का एक टर्फ लाइन वर्तमान में फिरोजपुर, हिसार, मेरठ से होते हुए बोकारो से गुजर रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश 79 मिमी साहेबगंज के राजमहल में रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान दुमका में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया।

देश के इन राज्यों में होगी बारिश
वहीं पूरे देश की बात करें तो आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश की पूरी संभावना है।  मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी भरी बारिश की संभावना है। जबकि, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार में भी मध्यम वर्षा  के आसार है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में वर्ष 2003 के बाद जुलाई में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा वर्षा दिल्ली में हुई है। इधर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे क्षेत्रों में अगले 1-2 दिन अति भारी जारी रहेगी।  इस दौरान बादल फटने, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाएं हो सकती है।