logo

डॉ. रामदयाल मुंडा ने समृद्ध झारखंड के निर्माण की प्रेरणा दी थी: सुदेश महतो

13401news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी कार्यालय में उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अधिकार और उत्थान के मुखर प्रवक्ता, महान शिक्षाविद, चिंतक डॉ रामदयाल मुंडा ने झारखंडी, संस्कृति, अस्मिता, पंरपरा, भाषा, विषय को सहेजने में अमिट योगदान दिया है। उनका व्यक्तित्व और विचार हमेशा हमें आगे बढ़ने और एक समृद्ध झारखंड निर्माण के लिए प्रेरणा देते रहेंगे।  उन्होंने झारखंड का मान बढ़ाया। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

कार्यशाला का आयोजन
गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बुढ़मू एवं कांके प्रखंड के नवनियुक्त प्रखंड पदाधिकारियों को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी तथा सभी पदाधिकारियों से नए चेहरों को पार्टी में शामिल करने तथा युवाओं को दायित्व देने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2 अक्टूबर-गांधी जयंती के दिन राज्य के सभी 4402 पंचायतों में होने वाले पंचायत सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली तथा कई दिशानिर्देश दिए। 

आजसू का सामाजिक सरोकार बढ़े
सुदेश महतो ने कहा कि पंचायत सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ता एकजुटता के दौर में शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे कि गांव-गांव में हर घर हर परिवार से उनका सीधा और सामाजिक सरोकार बढ़े। एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर गांव और पंचायत के हक-अधिकार के लिए संघर्ष आगे बढ़ाएं। बता दें कि पंचायत सम्मेलन को लेकर प्रभारी नियुक्त किये जा चुके हैं। पंचायत सम्मेलन के दौरान गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों पर चर्चा की जाएगी तथा ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत को सशक्त करने तथा संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।