द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जनजातीय सशक्तिकरण और जनजातीय समुदाय को सशक्त मुख्यधारा के समरूप बनाने के लिए बहुत से दूरदर्शी कदम उठा रहे हैं। इस दिशा में उनकी एक ऐसी ही पहल है BigBasket और Purty Agrotech के साथ ट्राईफेड की साझेदारी। इससे ग्रामीण भारत के जनजातीय समुदाय के लाखों लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यधारा से जोड़ेगी। अर्जुन मुंडा ने कहा "मेरा वन मेरा धन मेरा उद्यम" उद्घोषणा को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की धुरी मानते हैं और स्वदेशी जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उन्हें अपनी वास्तविक क्षमता का उपयोग करने हेतु सशक्त बनाने के लिए उनकी पूरी प्रतिबद्धता है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने मे योगदान मिलेगा। BigBasket के चीफ मर्केनडाईजिंग ऑफिसर (सीएमओ) सेशु कुमार और ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रबीर कृष्ण द्वारा अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में MOU किया गया। अर्जुन मुंडा ने कहा, "हमारी सरकार का ध्यान जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा दे और जनजातीय समुदाय के समावेशी तथा संतुलित विकास को बढ़ाने पर केंद्रित है। ट्राईफेड और ट्राइब्स इंडिया के ये सामरिक सहयोग वन धन जनजातीय लाभार्थियों को घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच को प्रतिबंधित करने वाली चुनौतियों एवं बाधाओं को पार पाने में मदद करेंगे।"

आजीविका में सुधार
ट्राईफेड जनजातीय समुदाय के जीवन तथा आजीविका में सुधार लाने और जनजातीय सशक्तिकरण के लिए अपने पहले से चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ते
हुए, विभिन्न संगठनों के साथ तालमेल बनाने के लिए उनके साथ साझेदारी कर रहा है। इस संदर्भ में ट्राईफेड ने एक सुव्यवस्थित ई-किराना प्लेटफॉर्म Big Basket के साथ समझौता किया है। जो वन धन उत्पादन इकाइयों से उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले प्राकृतिक वन धन उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ उनके प्रचार-प्रसार का भी काम करेगा। जनजातीय समुदाय द्वारा हाथ से बनाये गए प्रामाणिक वन उत्पादों को शामिल करके BigBasket को अपने पोर्टफोलियो को और अधिक समृद्ध करने में भी मदद मिलेगी। यह सहयोग जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और जनजातीय समुदाय के लिए आजीविका के अवसर पैदा करके BigBasket के सामाजिक कल्याण की दिशा में किए जाने वाले कार्यों में भी बढ़ोत्तरी करेगा।

महामारी में बढ़ा ई-कॉमर्स
वर्तमान महामारी के कारण ई-कॉमर्स क्षेत्र में और तेजी आई है क्योंकि उपभोक्ता अब घर पर सुरक्षित बैठे हुए ही उच्च गुणवत्ता वाली किराने की वस्तु खरीदने की सुविधा चाहते हैं। BigBasket की स्थापना वर्ष 2011 में बैंगलोर शहर में हुई थी और तब से इसने पूरे भारत में 25 से अधिक शहरों में उपस्थिति बनाकर अपना विस्तार किया है। ई-किराने के क्षेत्र में, BigBasket पर सबसे अधिक विविधता उपलब्ध है और साथ ही ग्राहकों को उनकी पचंदीदा तिथि और समय पर होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है। यह 12,000 से अधिक किसानों और पूरे भारत में फैले बहुत से संग्रह केंद्रों के साथ मिलकर एक फार्म-टू-फोर्क आपूर्ति श्रृंखला भी संचालित करता है, जिसमें यह अपने ग्राहकों के घर तक उच्च गुणवत्ता वाले ताजे फल तथा सब्जियां पहुंचता है। यह साझेदारी अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली की जरूरतों के बारे में अत्यधिक जागरूक आधुनिक उपभोक्ताओं को विशेषतः एक शानदार अवसर प्रदान करेगी। वन धन नेचुरल, खाद्यान्न, तेल, बेकरी, पेय, नाश्ता, सफाई और घरेलू, स्वच्छता, व्यंजन, आदि संभाववत विकल्प हो सकते हैं।
ट्राईफेड, जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली नोडल एजेंसी के रूप में, जनजातीय लोगों के जीवन और आजीविका में सुधार के नए तरीके खोजने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, ट्राईफेड ने अब BigBasket और झारखंड के Purty Agrotech के साथ सहयोग स्थापित किए हैं।