logo

पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

13145news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र  बदला बोधा टोली गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम दासो उरांव (26 वर्ष) हैं।  बताया जाता है कि बाबूलाल उरांव नामक व्यक्ति की शादी दासो उरांव के साथ हुई थी। कुछ साल तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था। हाल के समय में बाबूलाल किसी दूसरी महिला के चक्कर में था। जब दासो उरांव को इस बात की जानकारी हुई तो वह बार-बार बाबूलाल को समझा रही थी, परंतु बाबूलाल उसकी बात नहीं समझ रहा रहा था। वह उल्टा अपनी पत्नी को ही प्रताड़ित कर रहा था। इससे दासो उरांव मानसिक रूप से परेशान थी।

पति पर हत्या का आरोप 
महिला के मायके वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो सभी दासो के गांव पहुंचे। महिला के भाई ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी बहन को जान बूझकर आत्महत्या के लिए बाबूलाल ने ही उकसाया था। वह उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मृतक के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

दो-तीन दिनों से हो रहा था झगड़ा 
आस पास के लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से उनके बीच झगड़ा भी हो रहा था। शुक्रवार की सुबह दासो ने नाश्ता बनाया। फिर अपने कमरे में चली गयी। अपने कमरे में ही लकड़ी के बल्ली के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को बहुत बाद इसकी जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दासो उरांव के भाई तड़कन उरांव ने दासो के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। दासो के मायके में शोक की लहर दौड़ गई है।