द फॉलोअप टीम, डेस्क:
देश अभूतपूर्व बिजली संकट का सामना कर रहा है। केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि है कि कोयले की कमी की बात फैलाकर अनावश्यक दहशत पैदा की जा रही है, हालांकि सच्चाई यही है कि कोयली की कमी की वजह से दश के 20 बिजलीघर बंद हो चुके हैं। देश के कई राज्य अन्य पावर प्लांट कोयले की कमी से क्रिटिकल या सुपरक्रिटिकल स्टेज पर है। इन राज्यों में मौजूद बिजली घरों में दो सा चार दिन का ही कोयला बचा है। कोयले की कमी से बिजली संकट पैदा हो गया है।
20 पावर प्लांट पूरी तरह से बंद हो गये हैं
गौरतलब है कि जो 20 पावर प्लांट बंद हो गये हैं उनमें पंजाब में 3, केरल में 4 और महाराष्ट्र में 13 बिजलीघर बंद हो चुके हैं। कर्नाटक और पंजाब के मुख्यमंत्री ने मांग की है कि उनके राज्य में कोयले की आपूर्ति बढ़ाई जाये। महाराष्ट्र के उर्जा विभाग ने नागरिकों से बिजली बचाने का आग्रह किया है। केरल सरकार ने चेतावनी दी है कि उसके यहां लोड शेडिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि प्रधानमंत्री मामले में हस्तक्षेप करें।

केंद्रीय उर्जा मंत्री ने कोयले की कमी को नकारा
केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि दिल्ली में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि कोयले की आपूर्ति लगातार बरकरार रखी जायेगी। आरके सिंह ने कहा कि देश रोजाना कोयले की औसत जरूरत से 4 दिन आगे है। मामले में गैर-जरूरी डर लोगों में पैदा किया जा रहा है। राज्य घबरा रहे हैं जो कि सही नहीं है। केंद्र सरकार मामले को देख रही है औऱ चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि समस्या है इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
देश के सभी बिजलीघर भारी संकट में हैं
गौरतलब है कि देश में कुल 135 बिजलीघर हैं जिनमें से 108 बिजलीघरों में महज सात से आठ दिन का ही कोयला बचा है। 16 बिजलीघर पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। 25 बिजलीघरों में महज 1 से 2 दिन का ही कोयला बचा है। कहा जा रहा है कि वैश्विक बाजार में कोयले की कीमत 40 फीसदी तक बढ़ी है। भारत ने बीते 2 साल में कोयले का आयात भी नहीं किया। वैसे भारत दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है लेकिन यहां खपत भी काफी ज्यादा है।