logo

मनमानी की हद पार कर रहा ट्विटर! केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट 1 घंटे तक किया ब्लॉक

मनमानी की हद पार कर रहा ट्विटर! केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट 1 घंटे तक किया ब्लॉक
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

ट्विटर अपनी मनमानी की हदें अब पार कर रहा है। । उसने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को शुक्रवार को एक घंटे के लिए ब्‍लॉक कर दिया था।  ट्विटर ने इसके पीछे सफाई दी है कि अमेरिका के 'डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट' के उल्लंघन किया गया था। ट्वीटर ने कहा, 'ट्विटर ने डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्‍ट नोटिस संबंधी शिकायत के बाद आपका अकाउंट लॉक किया है। 

कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप
ट्विटर ने कहा कि आपके ट्विटर अकाउंट पर पोस्‍ट किए गए कंटेंट को लेकर यह शिकायत की गई है। डीएमसीए के तहत कॉपीराइट ओनर्स ट्विटर को नोटिफाई कर सकते हैं कि यूजर ने उनके कॉपीराइट कार्य का उल्‍लंघन किया है। मान्‍य डीएमसीए नोटिस मिलने के बाद ट्विटर पहचानी गई सामग्री को हटाएगा। लगातार कॉपीराइट पॉलिसी का उल्‍लंघन करने पर अकाउंट सस्‍पेंड कर दिया जाएगा।'

अकाउंट ब्लॉक होने पर क्या बोले मंत्री
रविशंकर प्रसाद का ट्वीटर हैंडल जैसे ही अनब्लॉक हुआ उन्होंने लिखा अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी के इस हरकत की आलोचना की।  ट्विटर को आड़े हाथ लेते हुए आईटी मंत्री  ने कहा, 'ट्विटर मुझे मेरे खाते पर पहुंच से रोकने से पहले नोटिस देने में विफल रही।' बाद में चेतावनी के बाद खाते पर लगी रोक हटा ली गई। ट्विटर की मनमानी, असहनशीलता को लेकर रविशंकर प्रसाद ने जो टिप्पणियां और टीवी चैनलों में साक्षात्कार के दौरान कहा था उसका जबर्दस्त प्रभाव से स्पष्ट तौर पर ट्विटर को पर पड़ा है। मंत्री ने कहा, 'दोस्तों! आज कुछ बहुत ही अनूठा हुआ। ट्विटर ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम के कथित उल्लंघन के आधार पर लगभग एक घंटे तक मेरे खाते तक पहुंच को रोका और बाद में उन्होंने मुझे खाते के उपयोग की अनुमति दी।' 


ट्विटर को लेकर भारत में छिड़ा है विवाद
दरअसल ट्वीटर का भारत सरकार के साथ विवाद चल रहा है। यह विवाद डिजिटल कंपनी का नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर है।  सरकार ने नए आईटी नियमों का पालन करने में विफल रहने को लेकर ट्विटर को फटकार लगाई है।  ट्वीटर ने भारत में अपनी मध्यस्थ स्थिति खो दिया  है। ऐसे में किसी भी गैरकानूनी सामग्री को पोस्ट करने वाले यूजर के लिए वह जवाबदेह होगी। सरकार ट्विटर से बार-बार नए आईटी नियमों का पालन करने के लिए कहती रही है।

क्या है डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट
अमेरिका का कॉपीराइट कानून है डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (DMCA) । यह विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की 1996 की दो संधियों को लागू करता है। 12 अक्टूबर 1998 को यह कानून पारित किया गया।  यह कॉपीराइट वर्क की सुरक्षा करता है। साथ ही इसके प्रोडक्‍शन और वितरण को गैर-कानूनी बनाता है। यह अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा डीएमसीए इंटरनेट पर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए पेनाल्‍टी को बढ़ाता है।