logo

गुस्‍ताख ट्वीटर: दूसरी बार भारत के नक़्शे के साथ छेड़छाड़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को कर दिया देश से बाहर

गुस्‍ताख ट्वीटर: दूसरी बार भारत के नक़्शे के साथ छेड़छाड़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को कर दिया देश से बाहर
द फॉलोअप टीम, रांची:
इंडियन ट्वीटर का भारत के साथ विवाद चल रहा है। ट्वीटर लगातार अपनी मनमानी करता नजर आ रहा है। ट्वीटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़-छाड़ की है।  ट्वीटर ने भारत के नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत से बाहर दिखाया है। यह दूसरी बार है जब ट्वीटर ने भारत के नक्शे को गलत दिखाया है।  इससे पहले भी लेह को चीन का हिस्सा दिखाया था और इस बार जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दिखाया है।

नए आईटी नियम को नहीं फॉलो कर रहा ट्वीटर 
ट्वीटर ने देश मे लागू आईटी के नए नियमों का पूरी तरह से अनुपालन भी नहीं किया है।  इसके चलते ट्वीटर का देश में मध्‍यस्‍थ का दर्जा भी हट गया है। Twitter के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है।  इस मैप में इंडिया भी है, लेकिन भारत का नक्शा गलत दिखाया है।  
 
आईटी मंत्री का अकाउंट हुआ था ब्लॉक 
हाल ही में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्वीटर हैंडल भी ब्लॉक कर दिया गया था। एक घंटे तक करीब उनका अकाउंट ब्लॉक रहा था। इसके बाद उन्होंने ट्वीटर के इस कदन की कड़ी आलोचना की थी। ट्वीटर ने उनपर कॉपीराइट का क्लेम लगाया था। हालांकि बाद में ट्वीटर ने अपना तर्क देते हुए रविशंकर प्रसाद का ट्वीटर हल्दल अनलॉक भी कर दिया था।