द फॉलोअप टीम, अमृतसर:
पंजाब में दो अद्भुत भाइयों की जोड़ी ने जीवन के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ा दिया है। मुश्किल ये है कि सरकारी प्रावधानों की वजह से अड़चन आ रही है। गौरतलब है कि ये दोनों भाई अपने हौसले और जज्बे से सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौरतलब है कि एक जिस्म-एक जान की कहावत का चरितार्थ करने वाले दो भाई सोहणा और मोहणा पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। दोनों भाई बचपन से ही शरीर से जुड़े हुए हैं। दोनों ही अब 18 साल के हो चुके हैं।
पिंगलवाड़ा में पले बढ़े हैं दोनों भाई
गौरतलब है कि पंजाब के पिंगलवाड़ा में पले-बढ़े सोहणा और मोहणा 18 साल के हो चुके हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक डिप्लोमा करने के बाद पंजाब के पावरकम में जेई पद के लिए आवेदन किया है लेकिन इनको अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि पंजाब में एक जिस्म दो जान जैसे मामलों में दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने का प्रावधान ही नहीं है।

कई सारे सवाल अभी अनसुलझे हैं
सोहणा औऱ मोहणा पंजाब पावरकम में जूनियर इंजीनियर की एक पोस्ट के लिए अलग-अलग आवेदन किया है। पावरकम ये तय नहीं कर पा रह है कि आवेदन कैसे लिया जाए। यदि एक को नौकरी मिलती है तो दूसरा भी साथ जाएगा। क्या दोनों एक ही नौकरी साथ करेंगे या फिर अलग-अलल पद बनाना पड़ेगा। दोनों अलग-अलग होगा या आधा-आधा किया जायेगा। फिलहाल तो दोनों भाइयों ने आवेदन कर दिया है। कई सारे सवाल अनसुलझे हैं। पावरकम के चेयरमैन कम निदेशक ए वेणुप्रसाद का कहना है कि अभी सोहणा औऱ मोहणा के आवेदन करने की सूचना मिली है। इंटरव्यू के बाद ही तय किया जा सकेगा कि ऐसे मामलों में एक को ही नौकरी मिलेगी या दोनों को।