द फॉलोअप टीम, दिल्लीः
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मौजूदा समय में भीषण वायु और जल प्रदूषण का सामना कर रही है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स अति गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया है। दिल्ली के अधिकांश इलाके में विजिविलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। जस्टिस एनवी रमना दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सरकार से कहा कि आप देख रहे हैं कि हालात कितने गंभीर हैं। हम घरों में भी मास्क लगाकर घूम रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों के खोले जाने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कोई ठोस कदम उठाने को कहा है। जैसे- वाहनों को रोकना और दिल्ली में लॉकडाउन लगाना।

पराली को बताया प्रदूषण का कारण
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कहा है कि वे पराली का जलना रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। पिछले पांच-छह दिनों में जो प्रदूषण हुआ है वह पंजाब में पराली जलने की वजह से है। पराली खेतों में अब भी जलाई जा रही है।
सरकार से मांगा इमरजेंसी प्लान
सुप्रीम कोर्ट को कहा है कि आप क्यों जता रहे हैं कि सिर्फ पराली जलाने से ही प्रदूषण हो रहा है। उससे सिर्फ कुछ प्रतिशत ही प्रदूषण फैल रहा है, बाकी का क्या? आप दिल्ली का बाकी प्रदूषण रोकने के लिए क्या कर रहे हैं? आपको इमरजेंसी प्लान लाना चाहिए। आप बताइए कि क्या इमरजेंसी उपाय करने के लिए आपकी क्या योजना है? दो दिन का लॉकडाउन? AQI कम करने के लिए यह आपका प्लान है? हमें सिर्फ दो तीन का प्लान नहीं, बल्कि सही प्लान बताइए।