logo

एक हसीना के लिए दो दीवाने कर रहे जद्दोजहद, पढ़िए लव ट्रैंगल का अनोखा मामला

एक हसीना के लिए दो दीवाने कर रहे जद्दोजहद, पढ़िए लव ट्रैंगल का अनोखा मामला

द फॉलोअप टीम, इंदौर:

इंदौर जिले के पलासिया इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी को पाने के लिए दो पति संघर्ष कर रहें हैं। दोनों पति जद्दोजहद में लगे हैं और पुलिस से अपनी पत्नी को वापस पाने की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल युवती ने किसी को बताये बिना ही अपने प्रेमी से शादी कर ली थी।  जब युवती के घरवालों ने दबाव डाला तो युवती ने फिर दूसरे लड़के से शादी कर ली थी। लेकिन इस शादी के कुछ समय बाद युवती फिर से अपने प्रेमी पति के पास जाने की मांग करने लगी। वह इसके लिए पुलिस थाने पहुंचे गई, और अपने पहले पति से मिलने की गुहार लगाने लगी।

इधर दूसरा पति लगा रहा गुहार
इधर दूसरी तरफ युवती का दूसरा पति भी पुलिस से गुहार लगा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। लेकिन युवती का कहना है कि माता-पिता दबाव में उसने यह शादी की थी। उसका दूसरा पति उसे अलग-अलग तरह से परेशान करता है। इसलिए वह अब अपने दूसरे पति  के साथ नहीं रह सकती। युवती ने थाने से ही अपने प्रेमी पति को फोन लगाया। युवती ने अपने पहले पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

स्थिति स्पष्ट नहीं है
इस मामले से पुलिस भी उधेड़बुन में फंस गयी हैं। पुलिस भी को समझ नहीं आ रहा कि किसकी सुनी जाए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष के बयान ले रही है। सभी की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि युवती किसके साथ रहेगी।