logo

सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, शव उठाने गए BDO को परिजनों ने जमकर पीटा

8909news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

सरिया-कोयरीडीह रोड स्थित खेसकरी गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों  की पहचान 38 वर्षीय सुमित्रा देवी और 35 वर्षीय गोकुल मंडल के रूप में हुई  है। वहीं इस घटना में तीन लोग जख्मी हैं। घायलों में मृत सुमित्रा का 12 साल का बेटा भी शामिल है। उसकी स्थिति गंभीर है।

गृह-प्रवेश समारोह से लौट रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेंपो और बोलेरो की टक्कर से हुआ। टेंपो में सवार लोग अपने रिश्तेदार के गृहप्रवेश समारोह से लौट रहे थे। इधर बोलेरो एक गड्ढे में जा फंसी जिसको ड्राइवर घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

स्थानीय लोगों ने बीडीओ को पीटा
हादसे में दो और लोग घायल  हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद जब मृतकों के शव उठाने प्रशासन पहुंचे थे। उसी दौरान मृतक के परिजनों व उसके गांव वालों ने सरिया बीडीओ पुष्कर सिंह मुण्डा के साथ बदसलूकी की और उनको जमकर पीटा। वहीं बीच बचाव करने गये जिला पंचायत सदस्य अनूप पाण्डेय भी परिजनों के आक्रोश क शिकार हुए। अनूप पांडे ने बताया कि मृतक के गांव वाले और परिजन शव उठाने से मना कर रहे थे।