logo

फंदे से लटका मिला शव: भरी माँग, चूड़ी और मेहंदी के साथ लड़की तो लड़के की जेब में सिंदूर की पुड़िया

8831news.jpg
द फॉलोअप टीम, पाकुड़:
महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित पोचाइबेड़ा गांव में रविवार की सुबह दो नाबालिग का शव बरामद किया गया है। शव कटहल पेड़ में फंदे के सहारे झूलते हुए मिला है। शव एक लड़के और एक लड़की का है। लड़के की पहचान 15 वर्षीय शिवलाल किस्कू और लड़की की पहचान 14 वर्षीय मीनू मरांडी के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में खून के निशान हैं। लड़की की मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ी और मेहंदी लगी है। दोनों की लाश एक ही गमछे से लटकी मिली। 

हत्या या आत्महत्या
दोनों बच्चों के पैर जमीन से सट रहे हैं। इस वजह से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल दोनों एंगल से इसकी जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शिवलाल की जेब से सिंदूर की पुड़िया मिली है। लड़की के बड़े भाई  की 18 मई को शादी हुई थी वह ससुराल गया हुआ था। वहीं मृतक लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा शनिवार शाम को साइकिल से पोखरिया हाट गया था और फिर लौटकर नहीं आया।