logo

विवाहिता ने खाया जहर तो वहीं युवक ने 10वीं मंजिल से लगाई छलांग, 2 सुसाइड से जिले में हड़कंप

12463news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डन स्थित केदारनाथ अपार्टमेंट से एक युवक की आत्महत्या की खबर आई है। युवक ने 10वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। 40 वर्षीय अभिजीत मजूमदार ने शनिवार तड़के यह कदम उठाया। मृतक के भाई अभिषेक मजूमदार भी उसके साथ रहते हैं। मृतक की मां का 2 महीने पहले ही निधन हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभिषेक मजूमदार ने बताया कि अभिजीत अपनी पत्नी से अलग रहता है। उनकी एक 12 साल की बेटी भी है। 

लिफ्ट से छत पर गया था युवक 
पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुजेट देखे तो पता चला अभिजीत सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर लिफ्ट के माध्यम से छत पर गए थे। वहां कुछ देर रुकने के बाद 5 बजकर 36 मिनट पर उसने छत से छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक माना जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ से ही स्पष्ट उनको क्या परेशानी थी। 

विवाहिता ने जहर खाकर दे दी जान
इधर सोनारी बाल विहार में की एक महिला सुषमा कुशवाहा (22) ने शनिवार सुबह MGM अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक़ सुषमा ने शुक्रवार की सुबह जहर खाया था। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने अस्पताल में ही जमकर हंगामा किया। सुषमा की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी।

ससुराल वालों पर लगा प्रताड़ना का आरोप
मृतका के चाचा राजधर कुशवाहा ने बताया कि भतीजी ने शुक्रवार की सुबह जहर खाया। ससुराल वालों ने उन्हें नहीं बताया। जब सुबह भतीजी की मौत हो गई तब फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया ससुराल में दहेज के लिए भतीजी को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।