logo

डेढ़ किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, खुद की थी खेती

7593news.jpg
द फॉलोअप टीम, खूंटी:

अड़की थाना क्षेत्र के कुरुंगा से पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों में कुरुंगा निवासी एतवा समद और राजेश समद शामिल है। उनके पास से डेढ़ किलो अवैध अफीम बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि तस्करों ने ही अफीम की खेती की है।

छापेमारी में बरामद हुई अफीम
गिरफ्तार तस्करों ने खेत से अफीम निकाल कर घर में रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर अफीम बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत अड़की थाना में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये अधिकारी भी रहे उपस्थित
गिरफ्तारी अभियान में डीएसपी अमित कुमार, अड़की थानेदार पंकज कुमार, पुअनि पवन कुमार, विवेक कुमार, जयदेव कुमार, रोहित कुमार, सुशांत सुंडी, रवि कुमार, शिवम राज और सशत्र बल शामिल थे।