logo

हाजत कोर्ट का वेंटिलेटर काटकर भाग गये 2 कैदी, साथी बंदियों ने फरार होने में की मदद

16837news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 

जमशेदपुर में कोर्ट हाजत से 2 कैदी फरार हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कैदी कोर्ट हाजत का वेंटिलेटर काटकर 2 कैदी फरार हो गये। बताया जाता है कि दोनों कैदी कदमा थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों कैदियों को घाघीडीह जेल से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उनको हाजत में रखा गया था। उसी दौरान हाजत में मौजूद 2 अन्य बंदियों की मदद से वे भाग निकले। 

कैदियों के पास औजार कहां से आया
बताया जाता है कि भागने वाले बंदियों को अन्य बंदियों ने कंधे पर उठाकर वेंटिलेटर तक पंहुचाया था। दोनों ने औजार से वेंटिलेटर को काटा। हाजत में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकले। मामला सामने आते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कैदियों की तलाश जारी है। हाजत कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। सवाल ये है कि कैदियों के पास औजार कहां से आया। बाकी कैदियों ने उनकी सहायता क्यों की।