द फॉलोअप टीम, डेस्क:
गूगल अकाउंट तो सबके पास होता ही है। ऐसे में यह खब़र आपके लिए बहुत काम की है। खासकर गूगल अकाउंट चलाने वाले ग्राहकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गूगल अकाउंट में जल्द ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) का नया फ्युचर्स आने वाला है। दरअसल, गूगल यूजर्स को ईमेल के जरिए बता रहा है कि ‘2-स्टेप वेरिफिकेशन’ 9 नवंबर को अपने आप ऑन हो जाएगा।
2SV की प्रोसेस
कंपनी के मुताबिक, ये बदलाव यूजर की सिक्योरिटी के लिए किया जा रहा है। इस वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स के अकाउंट में लॉगइन की एक नई लेयर जुड़ जाएगी। उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करने के बाद, आप उस फोन पर साइन-इन प्रयास की पुष्टि करते हैं, जो आपकी स्थिति में होने की पुष्टि करता है। अब आपके अकाउंट की सिक्योरिटी पहले की तुलना में अधिक बढ़ जाएगी। अब जब भी कोई यूजर अपने गूगल अकाउंट पर लॉगइन करेगा तो पासवर्ड के साथ OTP की भी जरूरत होगी। इसके बिना अकाउंट लॉगइन नहीं होगा।

2SV को ऑन करने की प्रोसेस
– सबसे पहले गूगल सर्च इंजन पर जाकर google two step verification सर्च करें।
– इसके बाद रिजल्ट वेरिफिकेशन पर क्लिक करें।
– इसके अलावा डायरेक्ट www.google.com/landing/2step/ पर भी जा सकते हैं।
– अब Get Started पर क्लिक करें।
– अब यहां आपको एक नया पेज ओपन नजर आएगा, फिर Get Started पर क्लिक करें।
– अब अपना ईमेल ID और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
– अब आपको अपने स्मार्टफोन की डिटेल डालनी होगी और फिर CONTINUE पर क्लिक करना होगा।
– अब आपका फोन नंबर आएगा। इसके बाद टेक्स्ट या कॉल को सिलेक्ट करके SEND पर क्लिक करें।
– इसके बाद अब आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर NEXT करें।
– अब अपने टू स्टेप वेरिफिकेशन को टर्न ऑन कर लें।