logo

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबल ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबल ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

जम्‍मू-कश्‍मीर में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। बांदीपोरा में चल रही मुठभेड़ में इन आतंकियों को ढेर किया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। मारे गये आतंकवादियों की अभी पहचान खबर लिखने तक नहीं हो पाई है। पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 आंतकवादियों ने शुरू की फायरिंग 
सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी है।  इस सूचना के आधार पर पहले इलाके को घेरा और इसके बाद तलाशी अभियान की शुरूआत की है। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकियों की मौजूदगी वाले जगह पर सुरक्षा बलों के पहुंचते ही आतंकवादी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की फायरिंग का बखूबी जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादी मारे गये है। वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

शुक्रवार को भी दो आतंकियों को मारा था
बता दें कि इससे एक दिन पहले कल शुकवार को सुरक्षा बलों ने रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया था। शुक्रवार को भी बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को मार गिराया था।