logo

समोसा का लालच देकर रिम्स से नाबालिग को दो युवकों ने कर दिया गायब, अब तक कोई अता-पता नहीं 

समोसा का लालच देकर रिम्स से नाबालिग को दो युवकों ने कर दिया गायब, अब तक कोई अता-पता नहीं 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रिम्स का लापरवाहियों से पुराना नाता रहा है। कई गार्डस और पुलिस के रहते हुए भी एक नाबालिग रिम्स के परिसर से गायब हो जाती है और किसी को भनक तक नहीं लगी। 13 वर्षीय बच्ची का नाम करिश्मा कुमारी है, जो बिहार के बांका जिले के गोकुला की रहने वाली है। कहा जा रहा है कि को दो युवक उसे बहला कर ले गये। वह मानसिक रूप से जरा विक्षिप्त थी। परिजन उसका इलाज सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ सायकेट्री(सीआईपी) कांके में करवा रहे थे। वहां वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी इसलिए डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर किया था। बच्ची का इलाज डॉ मिनी रानी अखौरी कर रही थीं। बच्ची गायब हुई तो डालसा प्रतिनिधि अनीता देवी को सूचना दी गई। 


 

अभी तक कुछ पता नही चला 
खबर लिखे जाने तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला है।  बच्ची की मां कुंती देवी ने बताया कि पीडियाट्रिक विभाग में बच्ची 28 नवंबर को भर्ती थी। 29 नवंबर सोमवार की रात मां की आंख लग गई थी जिसके बाद से बच्ची लापता है। उन्होंने कहा कि आंख खुलते ही बच्ची को ढूंढा पर वो नहीं मिली।


दो लड़कों का आ रहा नाम 
पूछताछ पर पता चला है कि 2 लड़के आये थे, जिसने बच्ची को समोसा खिलाने का लालच दिया। और उसे वार्ड से बाहर लेकर चले गए। बच्ची का कुछ पता नहीं चल रहा है। बरियातू टीओपी में डालसा प्रतिनिधि अनिता के सहयोग से बच्ची की मां ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई।