logo

खुल गया उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य, ऑनलाइन बुकिंग होगी जरुरी

खुल गया उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर,  आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य, ऑनलाइन बुकिंग होगी जरुरी
द फॉलोअप टीम, उज्जैन:
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर खुलने का भक्त बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। आज यह इन्तजार ख़त्म हुआ। बाबा का दरबार फिर से अपनी भक्तों के लिए खुल गया है। सोमवार यानी भगवन भोलेनाथ के दिन पर मंदिर को फिर से खोला गया है। मंदिर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। लेकिन अब से भोले के दर्शन करने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 

वैक्सीन की रिपोर्ट दिखानी होगी 
मंदिर में प्रवेश के लिए 48 घंटे से पहले का आरटी-पीसीआर का नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण सर्टिफिकेट दिखाना होगा। श्रद्धालुओं के लिए आज से ही मंदिर का पट खुला है। प्रशासन ने इस बारे में पहले ही जानकारी दी थी कि मंदिर 28 जून से खुल जायेगा।  जिसके बाद आम लोग बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। 

सेल्फी लेने पर रोक 
श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात छह बजे से रात्रि आठ बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है।  मन्दिर में सेल्फी लेने पर प्रतिबंध रहेगा।  गर्भगृह एवं नन्दी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोरेाना संक्रमण को ध्यान में रखकर भस्म आरती एवं शयन आरती में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।  निशुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ प्रारम्भ करने की अनुमति दी गई है। बता दें कि मंदिर कोरोना संक्रमण के कारण बंद किया गया था।