logo

काबुल में हाईजेक हुआ 83 यात्रियों से भरा यूक्रेन का विमान, ईरान की तरफ ले जाया गया! 

काबुल में हाईजेक हुआ 83 यात्रियों से भरा यूक्रेन का विमान, ईरान की तरफ ले जाया गया! 

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इस बीच काबुल से एक डराने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में यूक्रेक का एक विमान हाईजेक कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि विमान अफगानिस्तान में फंसे यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए वहां गया था। 

 

डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दी जानकारी
गौरतलब है कि यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने ये जानकारी दी। रूसी मीडिया का दावा है कि विमान को हाइजेक करने के बाद ईरान की तरफ ले जाया गया है। रूसी न्यूज एजेंसी ताश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने कहा कि रविवार को कुछ लोगों द्वारा हमारे विमान को हाइजेक कर लिया गया। हाईजेकर्स हथियारों से लैस थे।

 

मंगलवार सुबह हाईजेक किया गया था विमान
मिली जानकारी के मुताबिक ये विमान मंगलवार को ही हाईजेक किया या। जानकारी मिली है कि यूक्रेनी लोगों को एयरलिफ्ट करने की बजाय विमान में सवार कुछ लोग उसे ईरान की तरफ ले गए। विदेश मंत्री ने बताया कि उनका तीन एयरलिफ्ट प्रयास सफल नहीं हो पाया। यूक्रेन के सुरक्षाकर्मी एय़रपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए। विमान को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। 

 

यूक्रेन विमान की वापसी की कोशिशों में लगा
डिप्टी विदेश मंत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि विमान का क्या होगा। क्या इस विमान को वापस लाने की कोशिश की जाएगी। येनिन ने केवल ये बताया कि पूरी राजनीतिक सर्विस विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा के नेतृत्व में पूरे सप्ताह काम किया जाता है। रूसी न्यूज एजेंसी ताश तकी खबर के मुताबिक रविवार को 31 यूक्रेनी नागरिकों सहरित 83 लोगों के साथ एक सैन्य विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस विमान के जरिए 12 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी हुई है। इसके अलावा, विदेशी पत्रकार और मदद मांगने वाले कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। 

 

अफगानिस्तान में व्याप्त है राजनीतिक अस्थिरता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान में इस समय राजनीतिक अस्थिरता व्याप्त है। अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में हुए समझौते के बाद अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से जा चुकी है। तालिबान ने राजधानी काबुल में कब्जा कर लिया है। ऐसे समय में कई देशों के नागरिक वापस अपने वतन लौटने लगे हैं। भारत ने अपने राजनयियों को भी बुला लिया है। कई अफगानी नागरिक भी दूसरे देशों में शरण लेने के लिए भाग रहे हैं।