logo

घर में खाना खा रही बच्ची को अनियंत्रित कार ने कुचला, नेतरहाट जा रहे थे घूमने 

16613news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगाः
भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बच्ची को एक अनियंत्रित कार ने अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल कोलकाता से नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार एक घर में जा घुसी। घर में एक बच्ची खाना खा रही थी जो कार की चपेट में आ गयी। मृतक बच्ची की उम्र 10 साल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने भंडरा-बेड़ो मुख्य मार्ग को कोटा गांव के समीप जाम कर दिया।

मिट्टी का घर है 
जिस घर में कार घुसी है वह घर का है। चालक कार की रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाया और दीवार को तोड़ते हुए कार सीधे घर के अंदर चल गई। बच्ची उस वक्त भोजन कर रही थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आक्रोशित ग्रामिणों ने करीब 2 घंटे से अधिक समय तक हंगामा किया। 

मुआवजे की मांग 
आक्रोशित ग्रामीण परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। गरीब परिवार के लिए घर व न्याय दिलाने की शर्त रखी गई। पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि वह मामले की जांच करेंगे। इस प्रकरण में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फोर्ड कंपनी की कार संख्या एमएच 01एएक्स-0651 ने इस घटना को अंजाम दिया है।