logo

लकड़ी के बीच छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पलटा पिकअप वैन तो लोगों ने मचाई लूट

लकड़ी के बीच छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पलटा पिकअप वैन तो लोगों ने मचाई लूट
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

जिले के बाघमारा (Baghmara) के लोहपिट्टी मोड़ के नजदीक दुग्दा सड़क मार्ग (Dugda road) पर एक पिकअप वैन पलट गई। वैन में शराब लोड थी, जिसके बाद वैन में लोड शराब नीचे बिखर गई। पुलिस के पहुंचने तक कई लोग शराब लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद महुदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शराब समेत पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आई है। वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। 

लकड़ी के बीच छुपा कर ले जा रहे थे शराब 
महुदा थाना के एएसआई मंगल पूर्ति ने बताया कि प्लाई बोर्ड की लकड़ी लेकर वैन दुग्दा की ओर जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। एसएसआई ने बताया कि वाहन में दिखावे के लिए प्लाई लकड़ी लोड थी लेकिन इस लकड़ी के बीच विदेशी शराब की कई पेटियां रखी हुईं थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।