logo

बेरोजगारी से परेशान युवक ने लगायी फांसी, पत्नी से रोज होता था विवाद 

13040news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीदू में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 साल के कौशल यादव के रूप में हुई है। कौशल ने अपने घर से 100 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगायी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही उसकी पत्नी से घरेलु विवाद हुई थी। कौशल बेरोजगारी से परेशान था, बेरोजगार होने की वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

दो दिन से गायब था 

मृतक का 17 सितंबर को पत्‍‌नी रूपा से विवाद हुआ था। इसलिए वह नाराज होकर कहीं चला गया था। 19 सितंबर को वह वापस घर लौटा तो फिर पति-पत्‍‌नी में फिर से विवाद हुआ। सोमवार को उसने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला ओरमांझी थाना में दर्ज हुआ है।