logo

अभी नहीं खोले जायेंगे स्मारक और संग्रहालय, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी जानकारी

9178news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अब संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। जब मरीजों की संख्या रोजाना 4 लाख के पार जा रही थी तो राज्य सरकारों ने कई पाबंदियां लगाई थी। कोरोना प्रभावित सभी राज्यों में नाईट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन, आशिंक लॉकडाउन या फिर कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई थी। केस घटने के साथ-साथ अब इसमें ढील दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। 

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी जानकारी
इस बीच केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने नई जानकारी दी है। कहा है कि महामारी की ताजा स्थिति की वजह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों, एतिहासिक अवशेषों और संग्रहालयों को 15 जून 2021 तक या फिर अगले आदेश तक बंद रखा जायेगा। बता दें कि बढ़ते कोरोना केस की वजह से इनको बंद रखने का फैसला किया गया था। 

दिल्ली सहित कई राज्यों में ढील की तैयारी
गौरतलब है कि घटते केस के बीच दिल्ली सहित कई राज्यों में लगाई गई पाबंदियों में ढील दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि लोग कंटेनमेंट जोन के बाहर काम पर जा सकते हैं। कंटेनमेंट जोन के बाहर लोगों को काम पर जाने की भी इजाजत दी जा रही है। इसी बीच कई और राज्यों ने भी पाबंदियों में ढील दिए जाने का संकेत दिया है। हालांकि, केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक राज्यों को 30 जून तक सख्त पाबंदियों का निर्देश दिया गया है। 

कोरोना से मृतकों का आंकड़ा चिंताजनक
बता दें कि शनिवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी। बीते 24 घंटे में 2 लाख से कम कोरोना मरीज मिले। इस दौरान 3 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। ये काफी चिंता का विषय है। चिंता का विषय इसलिए है कि क्योंकि जब 4 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे थे उस वक्त रोजाना मृतकों की संख्या 4 हजार से ज्यादा थी। अब जब कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख से कम है तब भी रोजाना मृतकों की संख्या तकरीबन 4 हजार है। ये चिंताजनक है।