logo

युवक ने दिनदहाड़े तलवार से पहले डॉक्टर के हाथ काटे, फिर सिर और गर्दन पर किया वार 

युवक ने दिनदहाड़े तलवार से पहले डॉक्टर के हाथ काटे, फिर सिर और गर्दन पर किया वार 

द  फॉलोअप  टीम: सीतापुर:

उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर हरगावं क्षेत्र मेंएक शख्स ने डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की ही हत्या कर दी। हत्यारे ने निर्दयता के साथ  डॉक्टर की गर्दन पर लगातार हमला किया। साथ ही हाथ काटकर अलग कर दिया। जिससे डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। 
अपने आँखों के सामने अपने ही बेटे को मरता देख डॉक्टर के पिता जब बेटे को बचाने आगे बढे तो हमलावर ने उनपर भी हमला किया। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। 


 
हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है 
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिस जगह पर ये घटना हुई उसका जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की आशंका है कि घटना के पीछे एक जमीन से जुड़े लेन देन का मामला है। पुलिस हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है। एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। 


 

हत्या के पीछे रूपये का है मामला 

मृतक मुनेंद्र वर्मा आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। हरगांव क्षेत्र में वह मरीजों को देखते थे। अपने घर पर ही वह क्लीनिक  चलाते थे। पुलिस को आरोपी से शुरुआती जांच में पता चला है कि 2 साल पहले मृतक के पिता गजोधर ने आरोपी अच्छे लाल के पिता से जमीन खरीदी थी। यह वही जमीन है जिस पर क्लीनिक बना हुआ है। आरोपी अच्छे लाल का कहना है कि रजिस्ट्री के समय कुछ रुपये बाकी रह गए थे। जिसे लेने वह डॉक्टर की क्लीनिक पर जाता था। जहां डॉक्टर उसे इकठ्ठा रूपये न देकर कभी हजार कभी 500 रुपये देता था। इसे लेकर उसकी कई बार मृतक मुनेंद्र से कहासुनी भी हुई थी। जबकि मृतक के पिता गजोधर का कहना है कि हमने रजिस्ट्री के समय पूरा रुपया दिया था लेकिन आरोपी जब तब पैसे मांगने आ जाता था । 


मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है। 

ईंट पत्थर मारने पर भी नहीं रुका हत्यारा 

डॉ मुनेंद्र के कम्पाउण्डर शाबान ने बताया कि घटना से पहले डॉक्टर ने मुझसे पानी मांगा था। मैं उन्हें पानी देकर क्लीनिक से बाहर मेडिकल स्टोर पर जाने लगा तो एक दम से डॉक्टर की आवाज आई कि कोई मुझे बचा लो। क्लीनिक में डॉक्टर के पिता भी मौजूद थे। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। जान बचाने के लिए डॉक्टर बाहर आ गए। हमने हत्यारे पर ईंट पत्थर भी चलाये लेकिन वह 6  फ़ीट की तलवार से डॉक्टर को मारता रहा। आसपास खड़े लोगों से हमने मदद भी मांगी लेकिन कोई सामने नहीं आया।