द फॉलोअप टीम, रांची:
यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं । उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए upsc.gov.in पर जाएं। परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर 2021 को होगा। यूपीएससी सिविल सेवा में इस वर्ष 712 वैकेंसी है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 भी होगी
भारतीय वन सेवा परीक्षा में 110 वैकेंसी है। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉमन होगा।

एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर, 2021 तक आधिकारिक साइट पर उपलब्ध रहेंगे
जो उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेब साइट upsc.gov.in या upsconline.nic के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर, 2021 तक आधिकारिक साइट पर उपलब्ध रहेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
1 . आधिकारिक वेब साइट upsc.gov.in पर जाएं।
2 . वेबसाइट के होमपेज पर आपको admit card का लिंक मिलेगा।
उस पर क्लिक करें जहां एक नया पेज खुल जाएगा।
3 . यहां E-Admit Cards for various Examinations of UPSC का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आ रहे सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब यहां कुछ दिशानिर्देश आपको दिए गए होंगे।
4 . उसमें सबसे नीचे हां और न के दो ऑप्शन आ रहे होंगे। जैसे ही आप Yes पर क्लिक करेंगे तो नया पेज खुल जाएगा। अब आप अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।