logo

BJP शासित राज्यों में हुआ ज्यादा टीकाकरण, कांग्रेस शासित प्रदेशों ने बरती ढिलाई! सरकारी दावा

BJP शासित राज्यों में हुआ ज्यादा टीकाकरण, कांग्रेस शासित प्रदेशों ने बरती ढिलाई! सरकारी दावा

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोविड महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण जारी है। इस बीच सरकारी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस या सहयोगी पार्टियों द्वारा शासित किसी भी राज्य में 90 फीसदी से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली खुराक और 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं दी गई है। सरकारी सूत्रों का ये भी कहना है कि कम से कम 7 बीजेपी शासित राज्यों में 90 फीसदी लोगों को 90 फीसदी से ज्यादा और 8 बीजेपी शासित राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई गई है। 

कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों द्वारा शासित राज्य
झारखंड में पहला टीका 66.2 फीसदी और दूसरा टीका 30.8 फीसदी लोगों को लगा है। पंजाब में पहला टीका 72.5 फीसदी  और दूसरा टीका 32.8 फीसदी लोगों को लगा है। तमिलनाडु में पहला टीका 78.1 फीसदी और दूसरा टीका  42.65 फीसदी लोगों को लगा है। महाराष्ट्र में पहला टीका 80.11 फीसदी और दूसरा टीका 42.5 फीसदी लोगों को लगा है। छत्तीसगढ़ में पहला टीका 83.2 फीसदी और दूसरा टीका 47.2 फीसदी लोगों को लगा है। राजस्थान में 84.2 फीसदी और दूसरा डोज 46.9 फीसदी लोगों को लगा है। पश्चिम बंगाल में पहला टीका 86.6 फीसदी और दूसरा टीका 39.4 फीसदी लोगों को लगा है। 

बीजेपी शासित राज्यों में टीकाकरण का प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश में पहला डोज 100 फीसदी नागरिकों को लगाया जा चुका है वहीं दूसरा 91.9 फीसदी लोगों को दिया जा चुका है। गोवा में पहला डोज 100 फीसदी और दूसरा डोज 87.9 फीसदी लोगों को लगाया जा चुका, गुजरात में 93.5 फीसदी लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है वहीं दूसरा डोज 70.3 फीसदी लोगों को लगाया जा 9चुका है, उत्तराखंड में 93.0 फीसदी और दूसरा  डोज  61.7 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया है, मध्य प्रदेश में पहला डोज 92.8 फीसदी लोगों औऱ दसरा डोज 62.9 फीसदी लोगों को दिया गया। कर्नाटक में 90.9 फीसदी को पहला डोज और 59.1 फीसदी लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका  है। हरियाणा में 90.04 फीसदी और दूसरा डोज 48.3 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया है। असम में पहला टीका 88.9 फीसदी  औऱ 50 फीसदी लोगों को दूसरा  डोज लगाया जा चुका है। त्रिपुरा में 80.5 फीसदी और दूसरा डोज 63.5 फीसदी लोगों दिया  गया  है। 

भारत में कब से जारी है वैक्सीनेशन ड्राइव
गौरतलब है कि बीते महीने भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य छुआ था। डब्ल्यूएचओ ने भी भारत की सराहना की थी। भारत में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत जनवरी 2021 में की गई थी। भारत में नागरिकों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पूतनिक वी और फाइजर की टीका लगाया जा चुका  है। जायडस कैडिला बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था करने में जुटी है। इस वैक्सीन का नाम जायकोव-डी होगा। इस बीच भारत में ओमीक्रोन स्ट्रेन दस्तक दे चुका है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से एहतियात बरतने को कहा है ताकि बचाव हो सके।