logo

इस अभिनेत्री से क्यों भिड़ गए वरुण गांधी, कह दिया पागलपन और देशद्रोह तक

इस अभिनेत्री से क्यों भिड़ गए वरुण गांधी, कह दिया पागलपन और देशद्रोह तक

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

हमेशा अपने बयान से विवादों में रहने वाले दो बड़े नाम वाले आज परस्पर भिड़ गए। एक हैं टटका पद़मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत तो दूसरे हैं गांधी परिवार के वरुण गांधी। हैरत यह है कि वरुण भाजपा से सांसद हैं, तो कंगना को भी भाजपा समर्थक बताया जाता है। दरअसल एक टीवी बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, ‘’आजादी अगर भीख में मिले, तो क्या वो आजादी हो सकती है? सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी, जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।’’

 

 

 

कंगना बोलीं- असली आजादी 2014 में मिली

कंगना के इस बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने साथ में लिखा, 'कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?'