logo

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पहली बार वीसी नियुक्त होंगे, इन विश्वविद्यालयों में बदलेंगे कुलपति

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पहली बार वीसी नियुक्त होंगे, इन विश्वविद्यालयों में बदलेंगे कुलपति
द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखण्ड के कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनमे से कुछ है रांची यूनिवर्सिटी (आरयू), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी। इन यूनिवर्सिटी में नए वीसी की नियुक्ति जल्द हो सकती है। वीसी के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू है। राज्यपाल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

पहली बार वीसी नियुक्त होंगे 
कोरोना संक्रमण के कारण नियुक्ति प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई थी। अभी प्रोवीसी ही वीसी के प्रभार में थे। बता दें कि वीमेंस यूनिवर्सिटी जमशेदपुर में पहली बार वीसी की नियुक्ति होगी। इनके साथ ही सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय दुमका और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के प्रतिकुलपतियों की भी नई नियुक्ति होनी है।